[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा पैसे के विवाद में मां-बेटे को पिटाई, जख्मी

पैसे के विवाद में मां-बेटे को पिटाई, जख्मी

0
पैसे के विवाद में मां-बेटे को पिटाई, जख्मी

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र बिहारी मील छठिया घाट पर बुधवार की शाम पैसे के विवाद में मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के सातवार थाना क्षेत्र के असवान टोठा गांव निवासी कमेश्वर नट की 55 वर्षीया पत्नी हीरामुनी देवी एवं 29 वर्षीय पुत्र बिट्टू नट शामिल हैं.

वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल छठिया घाट के पास किराये का मकान लेकर रहता है. इधर, बिट्टू नट ने बताया कि बुधवार की शाम मुहल्ले के दो युवक नशे की हालत में आये और जबरन उससे पांच हजार रुपये मांगने लगे. जब उसने कहा कि पैसा किस बात का मैं दूं, तो उन्होंने कहा कि यहां रहना है तो तुम्हें पैसे देने होंगे. जब उसने देने से इंकार किया तो उनके द्वारा डंडे से उसकी पिटाई कर दी गयी. जब उसकी मां हीरामुनी देवी उसे बचाने गयी, तो उक्त लोगों द्वारा उनकी भी पिटाई कर दी. वहीं दूसरी तरफ बिहारी मिल छठिया घाट निवासी ढकेलु एवं उसके साथ रहे उसके दोस्त पर जबरन पांच हजार रुपये मांगने और नहीं देने पर मां-बेटे को लाठी डंडों से पीटकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel