[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बाइक की सीधी भिड़ंत में चाचा-भतीजी समेत चार लोग जख्मी, एक रेफर

बाइक की सीधी भिड़ंत में चाचा-भतीजी समेत चार लोग जख्मी, एक रेफर

0
बाइक की सीधी भिड़ंत में चाचा-भतीजी समेत चार लोग जख्मी, एक रेफर
सांकेतिक तस्वीर

आरा

. बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार चाचा-भतीजी समेत चार लोग जख्मी हो गये. घायलों में दो को इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया.

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में एक बाइक पर सवार सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी बृज मोहन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार एवं राजू सिंह की 15 वर्षीया पुत्री पूनम कुमारी शामिल हैं. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं. जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक शामिल हैं. इधर, पूनम कुमारी ने बताया कि वह अपने चाचा विकास कुमार के साथ बाइक से अपने गांव से सिकरहटा बाजार स्थित बैंक में जा रही थी. जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक पीरो की तरफ से आ रहे थे. उसी दौरान सिकरहटा गांव के समीप दोनों की बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें सभी जख्मी हो गये. इसके बाद जख्मी विकास कुमार एवं उसकी भतीजी पूनम कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लगाया गया, जहां से विकास कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel