[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सड़क हादसे में महिला समेत दो लोग जख्मी, एक रेफर

सड़क हादसे में महिला समेत दो लोग जख्मी, एक रेफर

0
सड़क हादसे में महिला समेत दो लोग जख्मी, एक रेफर
सांकेतिक तस्वीर

आरा

. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये, जहां से एक को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया. पहली घटना आरा-बक्सर फोरलेन पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज के समीप की है, जहां सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मुहल्ला निवासी राहुल पासवान का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार है. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वह बाइक से घर से बामपाली की ओर जा रहा था. उसी दौरान गौसगंज के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. जबकि दूसरी घटना आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई थाना के समीप की है, जहां सोमवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि वह अपने बेटे के साथ बाइक से अपने गांव से जगदीशपुर आ रही थी. उसी दौरान धनगाई थाना के समीप वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel