बस के छत से गिरकर पलदार घायल

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में हुई घटना

By DEVENDRA DUBEY | February 20, 2026 5:39 PM

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में शुक्रवार की सुबह बस के छत से गिरकर एक पलदार गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद वह मौजूद साथी पलदारों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव निवासी स्व. राम धरण यादव के 70 वर्षीय पुत्र रमत यादव हैं. जो आरा शहर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में पलदारी करते हैं. इधर, जख्मी के साथी पलदारों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह प्राइवेट स्टैंड में बस के छत पर चढ़कर समान उतार रहे थे. उसी दौरान वह संतुलित होकर छत से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये.