आरा में ट्रेन से गिरकर युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन व जमीरा हाॅल्ट के बीच हुई घटना

By DEVENDRA DUBEY | February 20, 2026 5:36 PM

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा जंक्शन व जमीरा हाॅल्ट के बीच शुक्रवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरा जीआरपी द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार घायल युवक संदेश थाना क्षेत्र के बढ़िहा गांव निवासी भरत सिंह का 32 वर्षीय पुत्र राज कुमार सिंह है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह पटना जंक्शन से ट्रेन द्वारा आ रहा था. इसी दरमियान जमीरा हाॅल्ट एवं आरा स्टेशन के बीच वह असंतुलित होकर ट्रेन गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.