[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंदा, मौत

0
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंदा, मौत
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां मोड के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंद दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा टोला निवासी स्व. मुंद्रिका राम का 32 वर्षीय पुत्र लाला राम है.

वह पेशे से सब्जी दुकानदार था एवं बिहिया बाजार पर सब्जी का दुकान चलता था. इधर, मृतक के भतीजे छोटक राम ने बताया कि गुरुवार को वह बाइक द्वारा बिहिया बाजार स्थित अपने दुकान पर सब्जी बेचने गये थे. गुरुवार की रात जब वह वापस घर लौट रहे थे. उसी दौरान दावां मोड के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी ललिता देवी व तीन पुत्र रौशन कुमार, मोशन कुमार , आयुष कुमार एवं एक पुत्री रौशनी कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया. उसकी पत्नी ललिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel