[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

0
छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में मंगलवार की सुबह छत के कुंडी से लटका युवक का शव बरामद हुआ है. परिजन मारकर लटकाने की आशंका जता रहे हैं. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये.

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव वार्ड नंबर-8 निवासी दीनबंधु बारी का 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है. वह शादी-विवाह में हलवाई का काम करता था. इधर, मृतक के पिता दीनबंधु बारी ने बताया कि वह घर से चार सौ मीटर दूर स्थित मरवटिया गांव अपने डेरा पर रहकर सोता था. सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह वहीं सोने चला गया था. मंगलवार की सुबह वह काफी देर हो जाने के बाद नहीं जागा, तब परिजन उसे जगाने गये, तो उन्होंने देखा कि वह छत की कुंडी से गले में गमछा बांधे लटका हुआ है. परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के पिता दीनबंधु बारी ने उसे मारकर लटकाने की आशंका जतायी है. उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर आशंका या आरोप नहीं लगाया है. हालांकि युवक की मौत कैसे हुई? यह स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया था तथा एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से साथ साक्ष्य इकट्ठा किया गया. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहनों में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां बिंदा देवी, तीन बहन खुशबू, ममता, सविता एवं एक भाई उपेंद्र कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां बिंदा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel