महुआ शराब व बाइक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
चौरी पुलिस ने अंधारी के समीप से की कार्रवाई
By DEVENDRA DUBEY |
February 12, 2026 7:09 PM
सहार.
चौरी पुलिस ने अंधारी के समीप से 25 लीटर महुआ शराब एवं बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. हालांकि दूसरा आरोपित भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा अंधारी निवासी स्व सुदर्शन साह के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ कुडकुडवा को बाइक पर शराब लेकर जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.हालांकि कि उसके सहयोगी बाइक से उतर कर फरार हो गये, जिसकी पहचान पुलिस के द्वारा कर ली गयी है. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि एक आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं, दूसरे की गिरफ्तारी जल्द की जायेगा.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
