ट्रेन से कट कर युवक की मौत
रेलवे ट्रैक के किनारे खेत का पटवन करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया
By DEVENDRA DUBEY |
February 8, 2026 7:30 PM
पीरो.
हसनबाजार थाना क्षेत्र के कातर गांव के समीप आरा-सासाराम रेलखंड पर एक मालगाड़ी की चपेट में आने के कारण महावीर सेठ नामक एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कातर निवासी राजेंद्र सेठ का पुत्र महावीर सेठ शनिवार की रात अपने पिता के साथ कातर गांव में रेलवे ट्रैक के समीप अवस्थित अपने खेत का पटवन कर रहा था.इसी दौरान रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के क्रम में महावीर सेठ वहां से गुजर रहे मालगाड़ी की चपेट में आ गया. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया गया. इस कारण आवश्यक करवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
