युवती ने किया विषपान, हालत गंभीर

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ले में हुई घटना

By DEVENDRA DUBEY | February 8, 2026 7:12 PM

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ले में रविवार की दोपहर एक युवती ने विषपान कर लिया. जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवती टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ला निवासी 25 वर्षीया जूही खातून (काल्पनिक नाम) है.

इधर, उक्त युवती के परिजन ने बताया के घर में जब सभी लोग अपने काम में लगे हुए थे. उसी बीच उसने विषपान कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. हालांकि उक्त युवती ने विषपान क्यों किया. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.