आरा जंक्शन पर छह बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया से पकड़ा
By DEVENDRA DUBEY |
February 2, 2026 6:42 PM
आरा.
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ दानापुर उदय सिंह पवार के निर्देश पर और आरपीएफ आरा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सोमवार को ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत आरा रेलवे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान सर्कुलेटिंग एरिया से एक संदिग्ध व्यक्ति को एक बैग के साथ पकड़ा गया. आरपीएफ टीम द्वारा जब उसके बैग की तलाशी ली गयी, तो ब्लेंडर प्राइड की 06 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम रौशन कुमार, निवासी महादेवा टोला बड़ी मठिया, थाना नगर, जिला भोजपुर बताया. आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपित को जीआरपी आरा को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
