22 लीटर महुआ शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहार पुलिस ने सोन नदी चेकपोस्ट से पकड़ा

By DEVENDRA DUBEY | February 1, 2026 8:22 PM

सहार.

स्थानीय पुलिस ने सहार सोन नदी चेकपोस्ट से एक धंधेबाज को 22 लीटर महुआ शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा सहार सोन नदी चेक पोस्ट से सहार निवासी बंगाली शाह के पुत्र पिंटू शाह को मोटरसाइकिल पर रखकर 22 लीटर शराब ले जाने के दौरान पकड़ा गया, जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा गया.

जिस पर पूर्व के भी मामला दर्ज है. इसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने दी.