[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट

घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट

0
घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
सांकेतिक तस्वीर

बिहिया.

थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित नवोदय रोड में सोमवार की शाम अगलगी की घटना में घर में रखे नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. घटना को लेकर ठाकुरबाड़ी रोड बिहिया निवासी स्व. श्रीराम के पुत्र व पीड़ित गृहस्वामी रामाशंकर प्रसाद द्वारा बिहिया थाना और सीओ को आवेदन दिया गया है.

आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. जानकारी के अनुसार रामाशंकर प्रसाद शादी-विवाह में काम आने वाले सेहरा, मउर, सजावट का सामान, आदि का फुटपाथी दुकान बिहिया नगर में चलाते हैं तथा नगर में ही किराये के मकान में रहते हैं और वहीं अपना सामान भी रखते हैं. बताया कि सोमवार को उनकी पत्नी आरा गयी हुई थी तथा बच्चे अपने चाचा के यहां गये हुए थे. इसी दौरान घर में आग लग गयी. फोन से पड़ासियों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर वे घर पहुंचे तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी. बाद में स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. पीड़ित के अनुसार आग लगने की इस घटना में 50 हजार रुपये की नकदी के अलावा उनके दुकान का सारा सामान, बर्तन, बिछावन, कपड़ा समेत लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी है. घटना को लेकर देर तक अफरा-तफरी मची रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel