चलती बाइक से गिरकर महिला जख्मी, रेफर

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर कसाप गांव के समीप हुई घटना

By DEVENDRA DUBEY | January 27, 2026 6:04 PM

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप मंगलवार को चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव निवासी शेषनाथ सिंह की 30 वर्षीया पत्नी लाजवंती देवी है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह भतीजे एवं पुत्र-पुत्री के साथ बाइक से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खालीसा गांव मायके घूमने आ रही थी. उसी बीच कसाप गांव के समीप ब्रेकर आ जाने के कारण वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में जख्मी महिला के सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.