[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा नशे की हालत में पिता ने पुत्र के मिलकर बड़े बेटे को पिटपिट कर मार डाला

नशे की हालत में पिता ने पुत्र के मिलकर बड़े बेटे को पिटपिट कर मार डाला

0
नशे की हालत में पिता ने पुत्र के मिलकर बड़े बेटे को पिटपिट कर मार डाला
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक के सिर, कान एवं जबड़े से खून बहता हुआ पाया गया है.

हत्या का आरोप मृतक के पिता एवं भाई पर लगाया जा रहा है. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव निवासी दशरथ साह का 25 वर्षीय पुत्र राजू साह है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात दशरथ साह अपने बेटे राजू साह एवं वीरेंद्र साह के साथ घर में बैठे थे. सभी नशे की हालत में थे. उसी के दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद दशरथ साह एवं वीरेंद्र साह ने मिलकर राजू साह की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, बड़हरा थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन स्मैकर थे और नशा करते थे. उनके बीच आपस में झगड़ा हुआ. मारपीट के दौरान राजू साह की मौत हो गयी. उन्होंने ने बताया कि गांव के चौकीदार रूपेश कुमार के बयान पर मृतक के पिता दशरथ साह एवं उसके भाई वीरेंद्र साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद आरोपित मृतक भाई वीरेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि मृतक का परिवार झारखंड के रांची में रहता है. गांव पर मृतक के पिता दशरथ साह और उसका भाई वीरेंद्र साह रहते थे. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया. उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel