[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा पीएम मोदी की छपरा में आयोजित सभा को लेकर कोईलवर में पुलिस दिखी चौकस

पीएम मोदी की छपरा में आयोजित सभा को लेकर कोईलवर में पुलिस दिखी चौकस

0
पीएम मोदी की छपरा में आयोजित सभा को लेकर कोईलवर में पुलिस दिखी चौकस

कोईलवर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छपरा में आयोजित चुनावी दौरे के बाद पटना लौटने के क्रम में छपरा-कोईलवर सड़क मार्ग के संभावित रूट को लेकर भोजपुर पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड में रही. इस दौरान डोरीगंज से लेकर कोईलवर सिक्सलेन पुल तक व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रही.

सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर के तीन बजे तक पूरा प्रशासनिक अमला एक्टिव मोड में दिखा. दोपहर के ढाई बजे के बाद जब छपरा से प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ा तब जाकर सबने राहत की सांस ली. इधर इस पूरी व्यवस्था को लेकर पहले ही जिला प्रशासन भोजपुर की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया था. संयुक्त आदेश के आलोक में जिले के सदर एसडीपीओ-2, साइबर डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी, यातायात डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी समेत एक दर्जन थानाध्यक्षों और दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और दो दर्जन से अधिक वरीय व कनीय पदाधिकारियों को दंडाधिकारी नियुक्त किये गये थे. इनके साथ हर पोस्ट पर चार-चार पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को लगाया गया था. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ़्फ़रपुर और छपरा में चुनावी रैली थी. चुनावी रैली के बाद उन्हें वापस पटना लौटना था. इसे लेकर प्रशासन द्वारा खराब मौसम और किसी आपातकाल में सड़क मार्ग से पटना लौटने को लेकर यह व्यवस्था की गयी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छपरा के चुनावी सभा से वाया डोरीगंज-बबुरा-कोईलवर बिहटा एरोड्राम स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे तक सड़क मार्ग से ले जाने की व्यवस्था की गयी थी. इस बीच बबुरा थाने और कोईलवर मानसिक आरोग्यशाला में सेफ हाउस भी बनाया गया था. इधर दूसरी ओर छपरा से कोईलवर बिहटा तक सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एहतियातन बड़ी गाड़ियों का यातायात रोक दिया गया था.वही छोटी गाड़ियों को सघन जांच के बाद ही आगे की ओर भेजा जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel