[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा पीरो में अनियंत्रित पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच महिलाएं सहित नौ लोग हुए जख्मी

पीरो में अनियंत्रित पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच महिलाएं सहित नौ लोग हुए जख्मी

0
पीरो में अनियंत्रित पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच महिलाएं सहित नौ लोग हुए जख्मी

पीरो. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर इब्राहीमपुर मोड़ के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने यात्रियों से भरे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में पांच महिलाएं समेत नौ लोग जख्मी हो गये हैं. इनमें कई लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार पीरो बाजार से यात्रियों के लेकर जा रहा ऑटो जैसे ही इब्राहीमपुर मोड़ के समीप पहुंचा, फतेपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. पिकअप वैन की टक्कर इतनी जोरदार थी की यात्रियों से भरा ऑटो टक्कर लगने के बाद पलट गया. वहीं टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन भी पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस घटना में आरा निवासी आकाश कुमार और उनकी पत्नी शीना देवी, पीरो के बंधन टोला निवासी चन्नामति देवी, रोहतास जिले के चिलबिला निवासी नीतीश कुमार, पीरो के गरहथा निवासी श्रवण मुसहर, सीता देवी, नोखा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी आशीष कुमार, चरपोखरी थाना क्षेत्र के नागरांव निवासी शोभा देवी, रोहतास जिले के गोडारी निवासी मो सोबराती और अकरुआं निवासी धर्मशीला देवी जख्मी हो गये. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है. सभी को पीरो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया गया. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel