[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा ड्यूटी के दौरान शिक्षक विद्यालय से रहस्यमय ढंग से लापता

ड्यूटी के दौरान शिक्षक विद्यालय से रहस्यमय ढंग से लापता

0
ड्यूटी के दौरान शिक्षक विद्यालय से रहस्यमय ढंग से लापता
सांकेतिक तस्वीर

बिहिया.

बिहिया नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक के अचानक लापता हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. विद्यालय प्रबंधन ने पूरे मामले की लिखित सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है.

वहीं पुलिस को भी आवेदन देकर जांच शुरू कराई गई है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार द्वारा 19 मार्च 2026 को भेजे गए पत्र के अनुसार सामाजिक विज्ञान के माध्यमिक शिक्षक मोहन कुमार सिंह 18 मार्च 2026 को निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे थे और अपने शैक्षणिक कार्यों में संलग्न थे। उस दिन उनकी ड्यूटी कमरा संख्या एक में चल रही 11वीं कक्षा के परीक्षा में वीक्षण कार्य में लगाई गई थी. दोपहर करीब तीन बजे तक उन्हें विद्यालय परिसर में देखा गया, लेकिन इसके बाद वे अचानक रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गए. खोजबीन के दौरान उनका बैग और मोबाइल फोन शिक्षक कक्ष में टेबल पर ही मिला, जिससे घटना और भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है. विद्यालय स्तर पर काफी तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है. बताया जा रहा है कि लापता शिक्षक मोहन कुमार सिंह मूल रूप से बाढ़ क्षेत्र के निवासी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन बिहिया थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा विद्यालय प्रशासन से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है. शिक्षक के अचानक लापता होने से शिक्षा विभाग और परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel