[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा होम डिलीवरी के बाद भी नहीं मिल रही गैस

होम डिलीवरी के बाद भी नहीं मिल रही गैस

0
होम डिलीवरी के बाद भी नहीं मिल रही गैस
सांकेतिक तस्वीर

कोईलवर.

प्रखंड में घरेलू गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है. यह समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. ताजा मामला कोईलवर प्रखंड का है, जहां जानकी इंडेन गैस एजेंसी पर कई उपभोक्ताओं ने मनमानी और समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है. उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन गैस का नंबर लगाने के बाद भी गैस सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है. स्थिति ऐसी हो गयी की भीषण गर्मी और जेठ की तपती दोपहरी में भी महिलाओं को घंटों लाइन में लगकर गैस सिलिंडर लेना पड़ा है. गैस सिलिंडर के लिए सुबह से कतार में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी द्वारा चयनित स्थल पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ सिलिंडर लेने पहुंचीं थी और तेज धूप में करीब पांच घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करती रहीं. दोपहर बाद गैस मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन एजेंसी की व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली. इस दौरान साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रही एक महिला उपभोक्ता ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे एजेंसी पहुंची थी, लेकिन उसे दोपहर करीब 2 बजे सिलेंडर मिल पाया. महिला ने कहा कि उनके घर में कोई पुरुष सदस्य उपलब्ध नहीं है, इसलिए उन्होंने पहले होम डिलीवरी के लिए एजेंसी से संपर्क किया था. कई दिनों तक इंतजार करने के बावजूद सिलेंडर नहीं पहुंचा जिसके बाद मजबूरी में उन्हें खुद पांच घंटे तक लाइन में लगकर सिलेंडर लेना पड़ा. उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा केवल कागजों तक सीमित रह गयी है. कई बार ऑनलाइन बुकिंग के बाद डीवीसी नंबर मिलने के बाद जब उपभोक्ता सिलिंडर के लिए एजेंसी पहुंच रहा है तो गैस डिलीवर का मैसेज मिल रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel