आरा स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार

बक्सर जिले का रहनेवाला है आरोपित

By DEVENDRA DUBEY | February 9, 2026 6:51 PM

आरा

. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने आरा जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में प्लेटफॉर्म संख्या एक से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पैंट के दाहिने पॉकेट से एक लॉक्ड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसका लॉक वह खोल नहीं पाया. पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल किसी रेल यात्री से चोरी किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मन्नू कुमार, निवासी शांति नगर, बक्सर के रूप में हुई है. वह पूर्व में भी चोरी के मामले में बक्सर जीआरपी से जेल जा चुका है. आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी को सौंप दिया.