[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी जख्मी

पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी जख्मी

0
पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी जख्मी

पीरो.

गुरुवार को पीरो नगर क्षेत्र के सासाराम रोड स्थित वार्ड संख्या 14 में कथित तौर पर एक विवादित जमीन का सीमांकन कराने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर एक पक्ष द्वारा पथराव किये जाने की खबर है. इस घटना में दो पुलिसकर्मियों व एक अन्य व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है. जबकि इस दौरान पीरो थानाध्यक्ष कुत्ते के काटने से जख्मी हो गयी है. पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और अन्य घायलों का इलाज पीरो अस्पताल में कराया गया है. कथित तौर पर सीमांकन कराने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची थी. पीरो सीओ लखेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जेसीबी के अलावा ट्रैक्टर पर ईंट समेत दीवार जोड़ने के लिए अन्य सभी उपकरण लेकर मौके पर पहुंची थी. बताया जाता है कि जब सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब जिस जमीन का कथित सीमांकन कराया जाना था, वहां बाहर गेट बंद था. पुलिस के अनुसार जब गेट को खोलने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान दूसरे पक्ष की ओर से पथराव किया गया, जिसमे कई लोग जख्मी हो गये हैं. बताया जाता है कि इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जेसीबी से मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश की. पुलिस द्वारा इस मामले में महिला समेत तीन चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि पुलिस किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है. इसके बाद सीओ द्वारा जमीन का सीमांकन कर पुलिस टीम की मौजूदगी में जमीन की दीवार बनाकर घेराबंदी करायी है. इस दौरान मौके पर करीब दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. यह घटना गुरुवार को पूरे दिन का पीरो शहर में चर्चा का विषय बनी रही. इस बाबत पूछे जाने पर पीरो सीओ लखेंद्र कुमार ने बताया कि 10 डिसमिल जमीन को लेकर यह विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है. उक्त जमीन कलावती देवी से पीरो निवासी रामाधार प्रसाद ने खरीदी है, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है. इधर इस मामले में कलावती देवी के देवर त्रिवेणी प्रसाद और उनके परिवार के लोग उक्त जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट में केस किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके बाद रामाधार प्रसाद ने उक्त जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन दिया था. उनके आवेदन के आलोक में गुरुवार को वे पुलिस बल के साथ उक्त जमीन का सीमांकन कराने गए थे, जहां दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया गया. इस घटना में पुलिस कर्मी समेत कई लोग जख्मी हुए हैं. इस मामले में अलग-अलग तीन प्राथमिकियां दर्ज करायी जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel