[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव बरामद, मातम

चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव बरामद, मातम

0
चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव बरामद, मातम
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव शुक्रवार की सुबह कोरी गांव के बधार से बरामद हुआ. मृतक का आधा धोती बबुल के पेड़ से बंधा हुआ एवं आधा शरीर आहर में लटका हुआ पाया गया है, जिसको को लेकर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी 73 वर्षीय पुत्र राम सकल सिंह है. वह एक किसान थे. इधर, मृतक के बेटे संटू कुमार ने बताया कि वे 20 अप्रैल को अपने गांव से संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव अपनी बेटी विजांती के ससुराल घूमने गये थे. 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे वह बेटी के ससुराल से घर के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे. उसने बताया कि उनकी दिमागी हालत खराब थी, जिसके बाद परिजन द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. शुक्रवार की सुबह जब कोरी बधार की ओर से कुछ ग्रामीण गुजरे तो शव के बारे में पता चला. तब उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं उनके परिजन वहां पहुंचे और उनके पास रहे आधार कार्ड को देख शव की पहचान की. इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि शव सड़ा-गला हो जाने के कारण ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के बेटे संटू कुमार में अपने पिता के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है. पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी निरमा देवी, चार पुत्री रमांती, विजांती, रिंकू, रेणु व दो पुत्र संटू कुमार एवं नीतीश कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel