दो माह पहले घर से भागी युवती बरामद
परिजनों ने तय कर रखी थी शादी, तभी मौका देख भाग गयी थी युवती
By Prabhat Khabar News Desk |
July 2, 2024 10:43 PM
तरारी.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना अंतर्गत एक गांव से दो माह पहले शादी के लिए प्रेमी संग भागी युवती को पुलिस ने भकुरा गांव से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि परिवारवालों ने युवती की शादी कहीं तय की थी. यह रिश्ता युवती को पसंद नहीं था, जिसके कारण युवती मौका पाकर 30 अप्रैल को घर से भाग गयी, जिसको लेकर युवती के पिता ने तरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर घर से भागने के बाद उसने बिक्रमगंज जाकर आस्कामिनी मंदिर में भकुरा गांव के अपने प्रेमी रौशन कुमार से शादी रचा ली और उसकी पत्नी के रूप में उसके साथ रहने लगी थी. युवती के भकुरा गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया है. युवती से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए उसे आरा कोर्ट भेज दिया है. वहीं घटना की चर्चा पूरे दिन इलाके में होती रही....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
