[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा किशोर को गोली मारकर किया जख्मी, पटना रेफर

किशोर को गोली मारकर किया जख्मी, पटना रेफर

0
किशोर को गोली मारकर किया जख्मी, पटना रेफर

आरा.

नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला के पूर्वी गोरिया टोली में रविवार की देर शाम में गोली मारकर एक किशोर को जख्मी कर दिया गया. इससे गंभीर रूप से जख्मी किशोर को परिजनों ने तत्काल उसे शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन कर गोली निकालने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया. जख्मी का नाम परम कुमार है, जो कृष्णा शाह का 14 वर्ष पुत्र है. पुलिस को इस खबर की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर नवादा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम घटना के सत्यापन के लिए अनाइठ मुहल्ला के पूर्वी गोरिया टोली पहुंची, जहां जख्मी के पिता कृष्णा शाह के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से दो गोली का खोखा तथा नामजद अभियुक्त विजय चौधरी के घर के एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया है.

पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुट गयी है. मिले फुटेज में मोटरसाइकिल पर बैठकर फायरिंग की जा रही है. जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है कि फायरिंग के दौरान कैसे गोली लगी. इसमें बालक के चिल्लाने की आवाज भी आ रही है. आवाज सुनकर लोग आने लगे, जिसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार लोग भागने लगे. फायरिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल के लोग एक-साथ आपस में बात कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel