[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरपीएफ ने नाबालिग लड़की को किया सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा

आरपीएफ ने नाबालिग लड़की को किया सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा

0
आरपीएफ ने नाबालिग लड़की को किया सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट आरा द्वारा ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार थाना बिंद, जिला नालंदा के थाना प्रभारी द्वारा आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी को सूचना दी गयी की लगभग पांच दिन पहले एक नाबालिग लड़की घर से नाराज होकर निकल गयी है. बाद में जानकारी मिली कि वह आरा रेलवे स्टेशन पर देखी गयी है. सूचना मिलते ही निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने स्टेशन परिसर में सघन खोजबीन शुरू की. तलाशी के दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या 02/03 के पश्चिमी सीढ़ी के पास एक नाबालिग लड़की गुमसुम अवस्था में बैठी हुई मिली. पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम राधा कुमारी (काल्पनिक नाम), उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी जिला नालंदा, बिहार बताया. इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे आरपीएफ पोस्ट आरा लाया गया और सुरक्षित रखा गया. घटना की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन भोजपुर, आरा को दी गयी. सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम आरपीएफ पोस्ट पहुंची. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़की को विधिवत चाइल्ड हेल्पलाइन भोजपुर को सुपुर्द कर दिया गया. बाद में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आवश्यक सत्यापन के उपरांत आरपीएफ आरा की उपस्थिति में लड़की को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel