[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा Arrah Tanishq: कोई छत्तीसगढ़ भागा तो कोई जम्मू में था छिपा, आरा तनिष्क लूटकांड को अंजाम देने वाले 10 लुटेरे गिरफ्तार

Arrah Tanishq: कोई छत्तीसगढ़ भागा तो कोई जम्मू में था छिपा, आरा तनिष्क लूटकांड को अंजाम देने वाले 10 लुटेरे गिरफ्तार

0
Arrah Tanishq: कोई छत्तीसगढ़ भागा तो कोई जम्मू में था छिपा, आरा तनिष्क लूटकांड को अंजाम देने वाले 10 लुटेरे गिरफ्तार
गिरफ्तार लूटेरे

Arrah Tanishq: बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम से दस करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया था. शादी और रिंग सेरेमनी के बहाने शोरूम में दाखिल हुए अपराधियों ने हथियार के बल पर सोने-चांदी के जेवर समेटे और फरार हो गए थे. यह राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी सोना लूट की घटना थी.

पुलिस की हाई-टेक जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी

वारदात के बाद अपराधी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर हरियाणा, जम्मू और छत्तीसगढ़ जाकर छिप गए. कोई रिश्तेदारों के पास पनाह लिए बैठा था तो कोई प्राइवेट नौकरी कर रहा था. लेकिन पुलिस की तेज निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद जांच टीम तकनीकी सूत्रों के आधार पर उनके ठिकानों तक पहुंची. छत्तीसगढ़, जम्मू और हरियाणा में दबिश देकर पुलिस ने सभी 10 अपराधियों को धर-दबोचा.

गिरफ्तार अपराधियों में वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी अमित कुमार, नगर थाना क्षेत्र के बालादास मठ गांव निवासी नितिन कुमार, सराय थाने के कल्याणपुर गांव निवासी गौरव कुमार, महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव निवासी मो. चांद, महुआ गांव निवासी अभिषेक कुमार राजापाकर थाने के बाकरपुर बिकनपुर गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ प्रिंस राजपूत, सदर थाना क्षेत्र के हरौली कचहरी गांव निवासी अभिमन्यु कुमार उर्फ खुदु उर्फ पगला शामिल थे.

लूटे गए जेवर और हथियार बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में वैशाली, बक्सर, अररिया और मधुबनी के रहने वाले शातिर बदमाश शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर लूटे गए लाखों के गहने, चार सोने के बिस्कुट, अंगूठी और एक पिस्टल बरामद की गई. इस वारदात के मास्टरमाइंड कुख्यात चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और शेरू सिंह थे, जो पश्चिम बंगाल की जेल में बंद हैं.

एनकाउंटर में मारा गया गैंग लीडर

इस गिरोह का सरगना चुनमुन झा उर्फ राकेश झा अररिया जिले का रहने वाला था, जिसने लूट की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाया. लेकिन उसकी किस्मत ने ज्यादा दिनों तक साथ नहीं दिया. 22 मार्च की सुबह अररिया के नरपतगंज में पुलिस एनकाउंटर में चुनमुन ढेर हो गया.

इस हाई-प्रोफाइल लूट कांड के पर्दाफाश के बाद बिहार पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच की सराहना हो रही है. अब सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और लूट का बचा हुआ माल भी बरामद करने की कोशिश जारी है.

Also Read: बिहार में महिलाओं के लिए इंडस्ट्रियल बूम, पटना समेत इन 10 जिलों में नौकरी के साथ मिलेगा हॉस्टल

Previous article Sikandar: इस शख्स ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर के ऑनलाइन लीक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 600 साइटों से फिल्म को…
Next article ‘पुष्पा स्टाइल’ में हसरंगा का जश्न, CSK के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया- फेवरेट विकेट किसका
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel