[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सोन नदी में किशोरी ने लगायी छलांग

सोन नदी में किशोरी ने लगायी छलांग

0
सोन नदी में किशोरी ने लगायी छलांग

सहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार-अरवल सोन नदी पुल से गुरुवार की देर शाम एक किशोरी ने सोन नदी में छलांग लगा दी. हालांकि चेक पोस्ट पर उपस्थित पुलिस के जवानों ने उसे बाहर निकाल लिया. किशोरी की पहचान धनगाई थाना क्षेत्र के बजवाबर निवासी अजय सिंह की 15 वर्षीया पुत्री अंजू कुमारी के रूप में की गयी है, जो नवीं कक्षा की छात्रा है. बताया जा रहा है कि गुरुवार के दिन स्कूल के लिए अंजू निकली थी, जहां तीन की संख्या में युवक स्कॉर्पियो में जबरदस्ती बैठाकर भागने लगे. किशोरी के हो-हल्ला करने के बाद युवकों के द्वारा लड़की को सहार में छोड़ गया. वहीं अंजू कुमारी ने बताया कि सहार में छोड़ने के बाद अंधेरा होने पर हमारे समझ में नहीं आया कि हम कहां जाये, जिसके कारण सोन नदी में छलांग लगा दी. किशाेरी को पुलिस अपने देख-रेख में सहार थाना लेकर आयी तथा घटना की सूचना परिजनों को दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं छात्रा की परिजन को बुलाया गया है. जिसके बाद मामला का खुलासा होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel