[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा में सड़क पर लगा कचरे का अंबार, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग, स्वच्छता पर उठे सवाल

आरा में सड़क पर लगा कचरे का अंबार, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग, स्वच्छता पर उठे सवाल

0
आरा में सड़क पर लगा कचरे का अंबार, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग, स्वच्छता पर उठे सवाल
सड़क पर फैला कचरा

Swachh Bharat Arrah Reality : आरा शहर की सड़कों पर जगह-जगह पसरा कचरा अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है. शहर के कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि हर सड़क कूड़े के ढेर की गवाह बनी हुई है. इससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जबकि नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है. सफाई के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन शहर की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है.

Swachh Bharat Abhiyan : नियमित सफाई व्यवस्था ठप, कचरे से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम द्वारा सड़कों की नियमित सफाई नहीं की जाती है. इसी वजह से सड़कों और उनके किनारों पर कचरे का ढेर जमा रहता है. कई जगहों पर हालत इतनी खराब है कि कचरे की दुर्गंध के कारण राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो जाता है.

लोगों का यह भी कहना है कि नगर निगम गठन के शुरुआती दिनों में रोजाना रात के समय कचरे का उठाव किया जाता था और बड़ी गाड़ियों से सफाई की जाती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है. इससे नागरिकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है.

Arrah News : सुबह सफाई से बढ़ता जाम, लोगों को हो रही दिक्कत

शहरवासियों के मुताबिक अब कचरा उठाने का काम सुबह करीब 10 बजे के आसपास किया जाता है. इस दौरान जेसीबी और ट्रकों की मौजूदगी से सड़क पूरी तरह घिर जाती है, जिससे यातायात बाधित हो जाता है.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

इसके कारण कई जगहों पर लंबा जाम लग जाता है और लोगों का काफी समय बर्बाद होता है. ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों का कहना है कि यदि कचरा रात 10 बजे के बाद उठाया जाए तो यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी.

Sanitation Issue : बीमारी फैलने का खतरा, बढ़ी चिंता

सड़कों पर जमा कचरे के कारण लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है. गंदगी में मच्छर और अन्य जीवाणु पनपने से संक्रमण फैलने की आशंका लगातार बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है.

नगर निगम पर उठ रहे सवाल

नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है. नागरिकों का कहना है कि सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों पर चल रही है, जबकि धरातल पर स्थिति बेहद खराब है. लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं हो रहा है.

आरा शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. लोगों की मांग है कि नगर निगम जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए और नियमित सफाई व्यवस्था को बहाल करे, ताकि शहर को गंदगी और जाम की समस्या से राहत मिल सके.

Also Read : आरा में लापता दलित युवक केस में हाईकोर्ट का आया आदेश, 2 ASI समेत 6 गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel