[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा इलेक्शन ड्यूटी में भभुआ जा रहे जमादार की ट्रेन से गिरकर मौत

इलेक्शन ड्यूटी में भभुआ जा रहे जमादार की ट्रेन से गिरकर मौत

0
इलेक्शन ड्यूटी में भभुआ जा रहे जमादार की ट्रेन से गिरकर मौत

आरा. दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो के पश्चिमी साइड स्थित अप लाइन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन से गिरकर इलेक्शन ड्यूटी में जा रहे एक जमादार की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी स्व.कामेश्वर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र सतेंद्र कुमार सिंह हैं. वह बिहार पुलिस में जमादार थे एवं वर्तमान में सुपौल जिला के बलुआ बाजार थाने में जमादार के पद पर कार्यरत थे. इधर मृत जमादार के जीजा सतेंद्र सिंह ने बताया कि वह करीब चार वर्ष से सुपौल ने पोस्टेड थे. सुपौल में इलेक्शन कराने के बाद वह मंगलवार की सुबह ट्रेन से कैमूर जिला के भभुआ इलेक्शन ड्यूटी में जा रहे थे. उसी दौरान आरा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद लोग एवं आरा रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना के परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर पाकर रेल थाना पहुंचे. जिसके पश्चात रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने वर्ष 2009 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी. उनके परिवार में पत्नी पिंकी कुमारी व एक पुत्र मनीष एवं एक पुत्री मधु है. घटना के बाद मृत जमादार के घर में कोहराम मच गया है. पत्नी पिंकी कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel