[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा तेजस्वी यादव के निर्देश पर भरत तिवारी के गांव पहुंची RJD की जांच टीम, परिजनों से की मुलाकात, पुलिस पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव के निर्देश पर भरत तिवारी के गांव पहुंची RJD की जांच टीम, परिजनों से की मुलाकात, पुलिस पर उठाए सवाल

0
तेजस्वी यादव के निर्देश पर भरत तिवारी के गांव पहुंची RJD की जांच टीम, परिजनों से की मुलाकात, पुलिस पर उठाए सवाल
भरत तिवारी की परिजनों से मिलते राजद जांच टीम के सदस्य

नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
RJD On Bharat Tiwari Encounter : शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी की मौत के बाद हालात का जायजा लेने के लिए राजद की जांच टीम सोमवार को गांव पहुंची. तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मामले की जानकारी ली.

परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप

मुलाकात के दौरान परिजनों ने जांच टीम को घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना था कि भरत तिवारी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया.

प्रशासन ने नियमों की अनदेखी की : जांच टीम

राजद की जांच टीम ने कहा कि मामले में प्रशासन ने नियमों के विरुद्ध कार्य किया है और मानवता को कलंकित करने का काम किया है. टीम के सदस्यों ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दी जाएगी और सरकार की कथित तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी.

दोषियों पर प्राथमिकी की मांग

भरत तिवारी की मां ने जांच टीम के सामने मांग रखी कि दोषियों के खिलाफ हर हाल में प्राथमिकी दर्ज की जाए. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी.

ग्रामीणों से भी की बातचीत

जांच टीम ने गांव के लोगों से भी बातचीत की. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भरत तिवारी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते थे. टीम ने कहा कि भरत तिवारी द्वारा उठाए गए मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को आगे भी जारी रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

Previous article हाजीपुर में मोबाइल दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, उद्घाटन के दो दिन बाद बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे लोग
Next article भारत में सिर्फ 50 खरीदारों को मिलेगी ये SUV, शुरू हुई Skoda Kodiaq RS की बुकिंग, जानें खूबियां
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel