[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भरत की मां रिटायर्ड जज से बोलीं- बेटे के हत्यारों को फांसी हो, SDM भी दोषी, बिलौटी पहुंचकर विनोद कुमार सिन्हा ने की जांच

भरत की मां रिटायर्ड जज से बोलीं- बेटे के हत्यारों को फांसी हो, SDM भी दोषी, बिलौटी पहुंचकर विनोद कुमार सिन्हा ने की जांच

0
भरत की मां रिटायर्ड जज से बोलीं- बेटे के हत्यारों को फांसी हो, SDM भी दोषी, बिलौटी पहुंचकर विनोद कुमार सिन्हा ने की जांच
भरत तिवारी के घर पहुंचे रिटायर्ड जज, मां से की बात

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है. बिहार स्टेट लॉ कमिशन की टीम गांव पहुंची. जांच आयोग के अध्यक्ष और पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मौके का निरीक्षण किया. उनके साथ शाहाबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, SP राज और कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

परिवार से मिले रिटायर्ड जज

जांच के दौरान रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से मुलाकात की. उन्होंने परिवार का पक्ष सुना और घटना से जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया. आयोग ने मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की.

रिटायर्ड जज ने कहा-अभी कुछ नहीं कहूंगा

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत के परिवार से मुलाकात की. हालांकि उन्होंने अभी मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. बोले अभी शुरूआती जांच है, कुछ नहीं कहूंगा.

मां ने कहा- दोषियों को फांसी मिले

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने जांच टीम के सामने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. आशा देवी ने कहा कि जज साहब ने पूछा कि आप क्या चाहती हैं. मैंने कहा कि मेरे बेटे को मारने वाले सभी लोगों को फांसी होनी चाहिए. जिस SDM पर हमें शक है, वह भी उनके साथ आया था. मैंने उसके सामने भी यही बात कही. उन्होंने मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की.

8 दिन बाद परिवार से मिले भोजपुर SP

एनकाउंटर के आठ दिन बाद भोजपुर के SP राज भरत तिवारी के घर पहुंचे. उन्होंने करीब एक घंटे तक परिवार से बातचीत की. SP ने परिजनों से कहा कि वे कोई सफाई देने नहीं आए हैं, बल्कि परिवार की पीड़ा सुनने आए हैं. उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिलाया. इस दौरान भरत की मां ने फिर से CBI जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई.

कैबिनेट ने दी न्यायिक जांच को मंजूरी

बुधवार को सम्राट चौधरी कैबिनेट ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके बाद पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया. यह मामला पिछले कई दिनों से चर्चा में है. परिजन और कई सामाजिक संगठन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे.

महापंचायत से सरकार को चेतावनी

भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत भी हुई. पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि भरत तिवारी जिन मुद्दों को उठा रहे थे, उन मांगों को पूरा किया जाए. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो श्राद्धकर्म के बाद विधानसभा का घेराव किया जाएगा.

Also Read: महापंचायत में भरत तिवारी को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े पिता, बोले- यहां खड़े हर युवा में मुझे मेरा बेटा नजर आ रहा है

Previous article 250cc में चाहिए दमदार परफॉर्मेंस? 25bhp+ पावर वाली ये 5 बाइक्स हैं सबसे बेहतरीन
Next article पुणे मर्डर केसः दीवाली पार्टी में हुई दोस्ती, मंगेतर की मौत तक पहुंची कहानी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel