[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा गंगा कटाव से राहत: 52.56 करोड़ की योजना मंजूर, बोल्डर पिचिंग का कार्य शुरू

गंगा कटाव से राहत: 52.56 करोड़ की योजना मंजूर, बोल्डर पिचिंग का कार्य शुरू

0
गंगा कटाव से राहत: 52.56 करोड़ की योजना मंजूर, बोल्डर पिचिंग का कार्य शुरू

Ara News, मिथिलेश कुमार: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में गंगा नदी के कटाव से जूझ रहे गांवों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है.

बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के किलोमीटर 58.00 से 59.20 के सामने गंगा के दाहिने तट पर कटाव निरोधक कार्य के लिए 52.56 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति मिल गई है.

​इन गांवों का अस्तित्व होगा सुरक्षित

इस योजना के तहत गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर और दामोदरपुर (जवईनिया) गांवों में गंगा कटाव को रोकने के लिए व्यापक कार्य कराया जाएगा.

परियोजना की कुल लागत 5256.41 लाख रुपये निर्धारित की गई है

कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिससे नदी तट को मजबूती मिलेगी और कटाव की गति पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा.

योजना के पूरा होने के बाद इन गांवों को गंगा के लगातार हो रहे कटाव से सुरक्षा मिलेगी. इससे स्थानीय लोगों की जमीन और संपत्ति को होने वाले नुकसान में कमी आएगी, साथ ही क्षेत्र में स्थिरता और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना दीर्घकालिक दृष्टिकोण से जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी.

Previous article जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Next article खराब चापाकलों को 24 घंटे के भीतर ठीक करें : संदीप कुमार मीना
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel