[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा वलीगंज से बाइक चोरी मामले में कुख्यात सुभग यादव गिरफ्तार

वलीगंज से बाइक चोरी मामले में कुख्यात सुभग यादव गिरफ्तार

0
वलीगंज से बाइक चोरी मामले में कुख्यात सुभग यादव गिरफ्तार

आरा.

नगर थाना अंतर्गत बलीगंज मुहल्ला के एक किराये के मकान से 16 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नगर थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो वह कोईलवर थाना के चंदा गांव का रहनेवाला सुभग यादव निकला, जो एक कुख्यात अपराधी है और यह जगरोपन यादव का पुत्र है. इसके विरुद्ध कोईलवर थाना में हत्या, लूट, चोरी, मारपीट के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके पास एक मोटरसाइकिल बरामद की है. इसके विरुद्ध मामला दर्जकर जेल भेज दिया गया. विदित हो कि मोटरसाइकिल चाेरी की रिपोर्ट नगर थाने में बड़हरा प्रखंड के रामसहर गांव निवासी मो अफजल अंसारी ने लिखवायी थी, जो वलीगंज में किराये के मकान में रहते हैं. पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए नगर थाना अध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी. पुलिस ने अनुसंधान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी करने में सफल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel