[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा रिटायर्ड प्रिंसिपल के पुत्र को मारी गोली, गंभीर

रिटायर्ड प्रिंसिपल के पुत्र को मारी गोली, गंभीर

0
रिटायर्ड प्रिंसिपल के पुत्र को मारी गोली, गंभीर

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर, बैंक कॉलोनी मुहल्ले में हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के पुत्र को उसके घर के दरवाजे पर गोली मार दी. जख्मी युवक को चार गोलियां मारी गयीं हैं, जिसमें एक गोली उसके बाएं साइड पंजरी, दूसरी बाएं हाथ, तीसरी दाहिने साइड सीने एवं चौथी गोली बाएं साइड पीठ में लगी है. जिससे उसकी हालत गंभीर है. परिजन उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर, बैंक कॉलोनी मुहल्ला निवासी सह रिटायर्ड प्रिंसिपल सुरेंद्र प्रसाद सिंह का 29 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष आनंद है. आनंद कंपटीशन की तैयारी करता है. घटना को लेकर आसपास इलाके में सनसनी मच गयी है. घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार एवं नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और युवक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर जख्मी युवक के पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नवमी के दिन आरोपित ने मुहल्ले के एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमलोग शनिवार की रात मुहल्ले के ही एक व्यक्ति के बेटी के जन्मदिन पार्टी में ग्रीन हेवन रिजॉर्ट में गये थे. पार्टी खत्म होने के बाद अपने बेटे उत्कर्ष आनंद एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर के पास लौटे, तभी आरोपित युवक वहां आ गया और उनके बेटे से कहने लगा कि तुमने मेरे एक परिचित व्यक्ति से मेरी शिकायत की है. तब मेरे बेटे आनंद ने कहा कि मैंने उनसे कोई शिकायत नहीं की, तुम उनको बुलाओ और पूछो, लेकिन वह बार-बार कहता रहा कि नहीं तुमने मेरी शिकायत की है. तब मैंने कहा कि अभी जाओ और रात में ही सब बात करोगे, तभी वह वहां से गया और दो अपने अन्य साथियों के साथ हथियार से लैस होकर वहां दुबारा आया और उनके बेटे को ताबड़तोड़ गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी युवक के पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह गजेंद्र नमक युवक एवं उसके साथ रहे दोनों दोस्तों पर अपने बेटे को गोली मारने एवं करीब छह राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि अभियुक्त की पहचान कर ली गयी है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम लग गयी है. उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों ने गोली मारी है, वे बदमाश टाइप के हैं और वे पहले भी कुछ अपराध कर चुके हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है. उन्होंने बताया कि अभी विवाद यही सामने आया है कि आरोपित पहले भी एक घटना कर चुका है. वहीं, जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ विकास सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिये गये हैं और दोनों साइड सीने में चेस्ट ट्यूब लगा दिया गया है. मरीज की स्थिति अभी काफी गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel