[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा चरपोखरी हाॅल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

चरपोखरी हाॅल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

0
चरपोखरी हाॅल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

आरा/चरपोखरी.

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी हाॅल्ट के प्लेटफाॅर्म पर रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के जनेयाडीह गांव निवासी स्व. राजा राम रजक के 49 वर्षीय पुत्र श्रीनाथ रजक है एवं वह पेशे से किसान थे. इधर मृतक के बेटे अंकुश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह ट्रेन पर सवार होकर आरा सब्जी लाने के लिए जा रहे थे. इसी बीच यह घटना हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी चुनाव चरपोखरी थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर चरपोखरी थाना पुलिस वहां पहुंची और पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत ट्रेन से धक्का लगने एवं गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण हो होना प्रतीत होता है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी प्रतिमा देवी,तीन पुत्री सुनीता, माया,काजल व दो पुत्र अंकुश एवं पिंटू है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel