[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा मिथिलेश पासवान हत्याकांड का चौथा आरोपित भी गिरफ्तार

मिथिलेश पासवान हत्याकांड का चौथा आरोपित भी गिरफ्तार

0
मिथिलेश पासवान हत्याकांड का चौथा आरोपित भी गिरफ्तार

कोईलवर.

कोईलवर के बहुचर्चित मिथिलेश पासवान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस हत्याकांड के चौथे नामजद आरोपित को भी धर दबोचा है. पुलिस को यह उपलब्धि नवादा थाना कोईलवर थाना और डीआइयू की संयुक्त कार्रवाई में मिली है. पकड़े गये आरोपित की पहचान आरा के नवादा थानांतर्गत इब्राहिमनगर निवासी कामता महतो के पुत्र जयप्रकाश उर्फ गोरख महतो के रूप में की गयी है. गोरख महतो इस बहुचर्चित हत्याकांड में नामजद और प्राथमिक आरोपित था. पकड़ा गया आरोपित पूर्व से ही हिस्ट्रीशीटर रहा है, जिसपर आरा नगर थाना समेत अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष कोईलवर नरोत्तम चंद्र ने बताया कि मिथिलेश पासवान हत्याकांड से जुड़े नामजद और गैर नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था. टीम द्वारा पूर्व में भी अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसी कड़ी में तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपित के इलाके में होने की सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त आसूचना के संपुष्टि के बाद तुरंत ही टीम द्वारा छापेमारी और आरोपित के धर पकड़ के लिए जाल बिछा दिया गया. इसी बीच आरोपित पुलिस टीम की गिरफ्त में आ गया. गिरफ्तार करने के बाद उसे कोईलवर थाना लाया गया ,जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बता दें कि बीते चार जून को कोईलवर के कुबेरचक निवासी मिथिलेश पासवान को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गयी थी. उसे सटाकर 10 से अधिक गोलियां मारी गयी थीं और उसे मरणासन्न अवस्था में सकड्डी-नासरीगंज पथ पर सकड्डी मोड़ से आगे झाड़ियों में फेंक दिया गया था.मिथिलेश पर जिले भर में हत्या लूट रंगदारी आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज थे. वह धनडीहा पंचायत के कुबेरचक वार्ड 02 निवासी सुरेश पासवान का पुत्र था. इस घटना को लेकर मृतक मिथिलेश पासवान के भाई के बयान पर कोईलवर थाने में 05 जून को 247/24 में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel