[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा कट्टे के साथ ट्रकों से पैसा वसूलते युवक गिरफ्तार, अन्य दो फरार

कट्टे के साथ ट्रकों से पैसा वसूलते युवक गिरफ्तार, अन्य दो फरार

0
कट्टे के साथ ट्रकों से पैसा वसूलते युवक गिरफ्तार, अन्य दो फरार

उदवंतनगर.

थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के समीप सड़क पर ट्रकों से पैसा वसूलने का प्रयास कर रहे एक अपराधी को उदवंंतनगर पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ खदेड़ कर गिरफ्तार किया. वहीं, उसके अन्य दो साथी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधी का नाम चरपोखरी निवासी राम अभ्यास सिंह का पुत्र सोनू सिंह (20) बताया जाता है.

प्रपुअनि नीतीश कुमार ने बताया कि सुबह 5:30 बजे जब पुलिस गश्ती गाड़ी बेलाउर में थी. उसी समय सूचना मिली कि तीन की संख्या में अपराधी केंद्रीय विद्यालय के समीप वाहनों को रोक कर हथियार दिखाकर ट्रकों से पैसा वसूल रहे हैं. खबर मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 5:45 बजे पुलिस गश्ती गाड़ी केंद्रीय विद्यालय पहुंची, तो देखा तो तीन की संख्या में अपराधी ट्रकों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस को देखते हुए तीनों एकौना मुहल्ला की ओर भाग खड़े हुए. पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ा. दो अपराधी गली नली का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. जबकि तीसरे को पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी लेने पर गिरफ्तार अपराधी के पास से दो कारतूस बरामद किया तथा उसके निशानदेही पर एक कट्टा जब्त किया. गिरफ्तार अपराधी का नाम चरपोखरी गांव निवासी राम अभ्यास सिंह (20) का पुत्र सोनू सिंह के रूप में की गयी. जबकि भागने वालों में चरपोखरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र विष्णु सिंह उर्फ चीकू तथा ललित सिंह का पुत्र शिव शंकर कुमार के रूप में हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel