[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा एक दिन पूर्व घर से निकले युवक का दूसरे दिन बरामद हुआ शव

एक दिन पूर्व घर से निकले युवक का दूसरे दिन बरामद हुआ शव

0
एक दिन पूर्व घर से निकले युवक का दूसरे दिन बरामद हुआ शव

आरा.

एक दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन चांदी थाना क्षेत्र के बहियार गांव स्थित सोन नदी के किनारे से गुरुवार की शाम बरामद किया गया है. शव मिलने से आसपास के इलाके में खलबली मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के नरबिरपुर गांव वार्ड नंबर तीन निवासी मनोज ठाकुर का 23 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है. इधर मृतक के चचेरे भाई अमन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर से कुछ पैसे लेकर निकला था. जब वह शाम में घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने बक्सर, पटना एवं अन्य जगहों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. गुरुवार की शाम उसका शव बहियारा गांव स्थित सोन नदी डूबा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां विभा देवी व एक भाई मुकेश कुमार एवं एक बहन शिवानी कुमारी है.

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां विभा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel