[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा में महिला से गहने उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से चार धराए; जेवर, नकद समेत वाहन जब्त

आरा में महिला से गहने उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से चार धराए; जेवर, नकद समेत वाहन जब्त

0
आरा में महिला से गहने उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से चार धराए; जेवर, नकद समेत वाहन जब्त
बरामद सोने-चांदी के गहने व नकद.

Arrah News : टाउन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के 120 ग्राम सोने के आभूषण, 1.7 किलोग्राम चांदी, 1 लाख 66 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन तथा एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है.

एसपी ने दी जानकारी, इनलोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक राज ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड निवासी लल्लू कुमार, उसकी पत्नी कांति देवी, मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अखिलेश नगर, गुलजारबाग निवासी विनोद साह की पत्नी ध्रुपातो देवी तथा सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद निवासी मो. जमशेद का पुत्र मो. सद्दाम शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, ध्रुपातो देवी के पास से 41 हजार रुपये तथा कांति देवी के पास से 1 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. वहीं मो. सद्दाम के पास से गिरोह द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है.

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 24 अप्रैल को टाउन थाना क्षेत्र के विजय नगर, गौसगंज निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी रुबी सिंह अपनी पुत्री के साथ श्रीराज ज्वेलर्स के लॉकर से सोने-चांदी के गहने निकालकर हैंडबैग में रखकर घर लौट रही थीं. गोपाली चौक की ओर जाने के दौरान रास्ते में दो अज्ञात महिलाएं उनसे टकराईं. कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद उनकी पुत्री ने हैंडबैग की चेन खुली होने की जानकारी दी. जब बैग की जांच की गई तो उसमें रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण गायब थे. चोरी गए आभूषणों में दो सोने की चेन, कान के झालर, महिलाओं की अंगूठियां तथा पुरुषों की अंगूठियां शामिल थीं.

दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ दर्ज करायी थी केस

घटना के बाद रुबी सिंह ने टाउन थाना में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की.

निशानदेही पर हुई अन्य गिरफ्तारियां

कांड के अनुसंधानकर्ता रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सबसे पहले बैरिया बस स्टैंड स्थित घर से लल्लू कुमार और उसकी पत्नी कांति देवी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ध्रुपातो देवी और मो. सद्दाम को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच की मांग तेज, घर पर लग रहा नेताओं का जमावड़ा

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : गया जी के रागिब बनेंगे SDM, प्रशांत बने BDO; गुरुआ के सद्दाम हुसैन का DSP पद पर चयन

Previous article पटना में 22 जून से इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम कुंदन कुमार ने जारी किया आदेश
Next article पटना में नकली EXO स्टील स्क्रबर बनाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 4236 उत्पाद जब्त
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel