[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत, घर में मचा हाहाकार

सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत, घर में मचा हाहाकार

0
सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत, घर में मचा हाहाकार
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान आरा के निजी अस्पताल में रविवार की रात मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी अमावस पासवान का 24 वर्षीय पुत्र मनु कुमार है.

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि बीते चार फरवरी को होली के दिन सुबह में वह बाइक से बिहिया चौरस्ता से बाजार कर गांव लौट रहा था. उसी दौरान बिहिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. तब परिजन द्वारा से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था. परिजन उसे पटना नहीं ले जाकर उसका इलाज शहर में स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे, जहां इलाज के दौरान रविवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव वापस गांव ले गये. सूचना पाकर स्थानीय थाने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी फूलकुमारी देवी एवं एक पुत्री प्रियंका कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद में उनकी पत्नी फूलकुमारी देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel