[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा धान लदा ट्रैक्टर दरवाजे से चोरी

धान लदा ट्रैक्टर दरवाजे से चोरी

0
धान लदा ट्रैक्टर दरवाजे से चोरी
सांकेतिक तस्वीर

कोईलवर

. कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया से दरवाजे पर खड़े धान लदे एक ट्रैक्टर को चोरों ने गायब कर दिया. घटना मंगलवार की रात की है. इसे लेकर पीड़ित द्वारा कोईलवर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिये गये आवेदन में पीड़ित कुल्हड़िया निवासी झमन यादव के पुत्र रंजीत कुमार ने बताया है कि वे मंगलवार की शाम अपने खेत से धान की दवनी कराकर अपने ट्रैक्टर पर लोड कर घर आये और ट्रैक्टर को धान सहित अपने दरवाजे पर खड़ा कर दिया.

रात के 11 बजे के करीब तक ट्रैक्टर दरवाजे पर ही था, लेकिन बुधवार की अहले सुबह तीन बजे के करीब जब उनकी नींद खुली और उन्होंने बाहर झांक के देखा तो उनका ट्रैक्टर वहां नहीं था. इसके बाद उन्होंने घरवालों को जगाया और आसपड़ोस के साथ आसपास ट्रैक्टर को खोजा लेकिन नहीं मिला. इधर पीड़ित ने बताया कि शाम को खेत से ट्रैक्टर पर धान लादकर आया और देर होने की वजह से उसे अपने दरवाजे पर लगा दिया की सुबह धान उतारा जायेगा. इसी बीच भोर में तीन बजे के करीब ट्रैक्टर वहां से गायब था. इसके बाद घटना की सूचना कोईलवर पुलिस को दी गयी, जिसके बाद कोईलवर थाना घटनास्थल पर पहुंची और वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इस बाबत अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने बताया कि कुल्हड़िया से धान लदे एक ट्रैक्टर की चोरी हो गयी है. पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी सहित चोरों के आने जाने के संभावित रास्तों की जांच पड़ताल की है. जल्द ही चोरों को पकड़ कर ट्रैक्टर जब्त किया जायेगा. बतादें कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. अभी हाल ही में 16 दिसंबर को कुल्हड़िया के ही पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव की स्कार्पियो कार भी चोरों ने उनके दरवाजे से गायब कर दी थी. जिसका ढाई महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है.इधर इस तरह की चोरी की घटनाओं में वृद्धि ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. उनका कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्ती बढ़ायी जाये और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel