अलग- अलग थाना क्षेत्रों से शराब के नशे में चार गिरफ्तार

पुलिस ने सभी आरोपितों को भेजा जेल

By DEVENDRA DUBEY | January 28, 2026 8:59 PM

तरारी.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. तरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करते करथ गांव निवासी जगनाथपुर सिंह के पुत्र मनोज कुमार और कुंदरिया गांव के रामचंद्र राम के पुत्र राजकुमार को शराब के नशे में खेलड़िया पुल के समीप से गिरफ्तार किया गया.

वहीं सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करते सिकरहटा गांव के समीप से रोहतास जिला के डालमिया नगर निवासी श्रीरामप्रसाद के पुत्र संजय कुमार और कसीमाडीह गांव निवासी कृष्णा ठाकुर के पुत्र संतोष ठाकुर को गिरफ्तार किया गया.