[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की गयी जान, घर में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की गयी जान, घर में मचा कोहराम

0
ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की गयी जान, घर में मचा कोहराम
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

कुल्हड़िया स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत किशोर चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. राज कुमार साव का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है.

इधर, मृत किशोर के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि उसकी मां बुची देवी रिश्तेदार के घर पटना गयी हुई थी. शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां को लाने के लिए कुल्हड़िया स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से पटना जा रहा था. उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे. रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां बुची देवी, एक भाई विकास कुमार एवं एक बहन पूर्णिमा कुमारी है. तक की बहन पूर्णिमा कुमारी की अगले महीने 10 फरवरी को बरात आने वाली थी, लेकिन बहन की घर से डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गयी.

घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक की मां बुची देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel