[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की गयी जान

ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की गयी जान

0
ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की गयी जान

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर पीरो एवं बिक्रमगंज स्टेशन के बीच बचरी रेलवे फाटक के समीप गुरुवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीरो थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पीरो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव थाने ले आयी. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के बचरी गांव निवासी स्व.अमावस राम के 52 वर्षीय पुत्र गोधन राम है एवं वह पेशे से कपड़ों पर आयरन करने का काम करते थे. इधर मृतक के बेटे सुदामा ने बताया कि गुरुवार की शाम वह साइकिल से बगल के गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. उसी बीच बचरी रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद पीरो थाना पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन पीरो थाना पहुंचे. जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी संध्या देवी, दो पुत्र कृष्णा, सुदामा व दो पुत्री प्रियंका एवं छोटी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी संध्या देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel