[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, चली गयी जान

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, चली गयी जान

0
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, चली गयी जान

आरा.

चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव मोड़ स्थित दलपत बाबा बांध के पास गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रामडिहल टोला गांव निवासी स्व. सत्येंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र विकाश कुमार है. वह पेशे से मजदूर था एवं बालू घाट पर ट्रक एवं अन्य गाड़ियों पर बालू लोड करने का काम करता था. इधर मृतक के परिजन ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह बाइक से चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव स्थित बालू घाट पर जा रहा था. उसी दौरान जलपुरा गांव मोड़ स्थित दलपत बाबा बांध के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं जोकटा गांव के कुछ निवासी जब उधर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देख मृत अवस्था में देख उसकी पहचान की. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां धर्मशीला कुंवर, पत्नी राधा देवी व दो भाई विशाल कुमार, अंकित कुमार एवं एक बहन काजल कुमारी है. बता दें कि मृतक की शादी इसी वर्ष मई में महीने में हुई थी. अभी उसकी पत्नी राधा देवी के हाथ की मेहंदी भी नहीं छुट्टी थी कि उसकी मांग का सिंदूर ही उजड़ गया. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां धर्मशिला कुंवर, पत्नी राधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel