[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा ड्यूटी के दौरान जोधपुर में शाहपुर के रहनेवाले आर्मी हवलदार की मौत

ड्यूटी के दौरान जोधपुर में शाहपुर के रहनेवाले आर्मी हवलदार की मौत

0
ड्यूटी के दौरान जोधपुर में शाहपुर के रहनेवाले आर्मी हवलदार की मौत

शाहपुर.

शाहपुर प्रखंड के सरना गांव निवासी आर्मी के हवलदार हरेंद्र कुमार सिंह की मौत जोधपुर में ड्यूटी के दौरान ही हो गयी. परिवारजनों द्वारा बताया गया कि हरेंद्र सिंह जोधपुर में आर्मी के एमसीए कोर में पोस्टेड थे. जो भारतीय सेना के मेडिकल कोर में पड़ता है. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की रात ड्यूटी के दौरान ही उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े. जिन्हें जवानों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आर्मी के चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. आर्मी के अधिकारियों द्वारा उनके परिवारवालों को बुलाकर घटना की जानकारी दी गयी. साथ-साथ आर्मी द्वारा ही उनकी पत्नी एवं बेटे-बेटियों को आर्मी के देखरेख हवाई जहाज से गांव भेज दिया गया. वहीं, दिवंगत हवलदार शहीद हरेंद्र सिंह की शव को जोधपुर के ही उनके बटालियन में उन्हें पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गयी. बताया जा रहा है आज हवाई जहाज के माध्यम से शहीद का पार्थिव शरीर दानापुर आयेगा, जहां से उन्हें आर्मी के जवान अपनी देखरेख में पूरे सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सरना लेकर पहुंचेंगे. मिली जानकारी के अनुसार हरेंद्र सिंह 2006 में आर्मी में बहाल हुए थे. जिन्होंने कई जगहों पर नौकरी की. उनके पिता सत्येंद्र नारायण सिंह भी आर्मी के सिपाही से रिटायर्ड होकर गांव पर ही रहते हैं. पुत्र के शहादत पर उन्होंने कहां की देश के लिए पुत्र न्यौछावर हो गया. वहीं पत्नी रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.शहीद जवान का एक पुत्र निखिल कुमार सिंह और दो बेटियां मानसी कुमारी व रीता कुमारी हैं. तीनो भाई व बहन अभी पढ़ रहे हैं. गांव के सपूत के मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel