[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बिहिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

बिहिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

0
बिहिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित अप लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवास रघुपति यादव के 50 वर्षीय पुत्र रामायण यादव हैं एवं पेशे से ट्रैक्टर चालक थे. इधर मृतक के बड़े बेटे निरंजन कुमार यादव ने बताया कि वह शनिवार की सुबह बिहिया स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर बक्सर के चौसा में लगे मेले में बाजार करने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़े. जिससे उनकी मौत हो गयी. इसके बाद में हम मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे. इसके पश्चात रेल पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी आशा देवी, तीन पुत्र निरंजन कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, ददन कुमार यादव व दो पुत्री गुलाबी कुमारी एवं रीना कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी आशा देवी में परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

छत से गिरकर महिला जख्मी : आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार की सुबह छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मुन्ना गुप्ता की 32 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी है. इधर जख्मी महिला के परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह वह छत पर गेहूं डालने गयी थी. गेहूं डालने के बाद जब वह छत पर खड़ी थी, उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से सीधा नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं इस हादसे में जख्मी महिला का बाया पैर फ्रैक्चर कर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel