[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा: बीडीसी की बैठक आयोजित, जन वितरण प्रणाली सहित कई मुद्दों पर सदस्यों का हंगामा

आरा: बीडीसी की बैठक आयोजित, जन वितरण प्रणाली सहित कई मुद्दों पर सदस्यों का हंगामा

0
आरा: बीडीसी की बैठक आयोजित, जन वितरण प्रणाली सहित कई मुद्दों पर सदस्यों का हंगामा
राशन देते हुए का सांकेतिक फोटो.

Arrah News : पीरो पंचायत समिति की सामान्य बैठक में जन वितरण प्रणाली (राशन व्यवस्था) में अनियमितता, बिजली विभाग की मनमानी, नल-जल योजना की बदतर स्थिति तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी सहित कई मुद्दों को लेकर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया.

लाभुकों को कम मिल रहा अनाज

पंचायत समिति की मुखिया नी खातून की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान बरांव पंचायत के मुखिया और समिति सदस्यों ने जन वितरण प्रणाली में डीलरों द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश राशन डीलर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट निर्धारित पांच किलोग्राम अनाज के बजाय केवल चार किलोग्राम अनाज दे रहे हैं. साथ ही, कुछ डीलर राशन कार्ड में नाम नहीं होने का बहाना बनाकर पात्र लाभुकों को राशन से वंचित कर रहे हैं और उनके हिस्से का अनाज हड़प रहे हैं.

बरांव में पंचायत सरकार भवन तक बिजली नहीं

बरांव पंचायत के मुखिया ने पंचायत सरकार भवन तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल की व्यवस्था नहीं किए जाने पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को आड़े हाथों लिया. वहीं जमुआंव पंचायत के मुखिया आमोद राय ने सड़क पर लगे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने के मामले में कनिष्ठ विद्युत अभियंता द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई और उनकी कड़ी आलोचना की.

नल जल योजना की भारी कमी

सदस्यों ने आरोप लगाया कि किसी भी पंचायत में नल-जल योजना धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई नहीं दे रही है. इस संबंध में उन्होंने पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) के कनिष्ठ अभियंता से जवाब मांगा। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर बैठक में हंगामा हुआ.

इसके अलावा, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के मुद्दे पर भी सदस्यों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कटघरे में खड़ा किया और जवाब तलब किया. बैठक के दौरान विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई तथा संबंधित विभागों से समस्याओं के समाधान की मांग की गई.

Also Read: भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए कटवाए बाल, भोजपुर के बिलौटी में आमरण अनशन शुरू

Previous article हाजीपुर में आम के बागीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
Next article अरवल में सोन दियारे का ‘हरा सोना’, परवल की खेती से किसानों की चमक रही किस्मत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel