[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा पांच हजार के लिए जीजा ने दोस्त संग मिल कर साले की कर दी थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

पांच हजार के लिए जीजा ने दोस्त संग मिल कर साले की कर दी थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

0
पांच हजार के लिए जीजा ने दोस्त संग मिल कर साले की कर दी थी हत्या, दोनों गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी अर्जुन कुमार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. इस मामले में पुलिस ने अर्जुन कुमार के जीजा सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें नारायणपुर थाने के सहयोगी टोला निवासी गुड्डू राम और उसके दोस्त रंजन राम शामिल हैं. दोनों बनौली गांव में ही रहते हैं. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में पांच हजार रुपये के विवाद में दोनों ने अर्जुन कुमार की हत्या करने की बात स्वीकार की गयी है. पुलिस अधीक्षक की ओर से दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है. इधर, रिश्ते का कत्ल करने वाले हत्या के मामले में अर्जुन के पिता कृष्णा राम के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें गुड्डू राम और रंजन राम को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा के अनुसार केस के अनुसंधान और आरोपितों से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि अर्जुन ने कुछ समय पहले अपने जीजा गुड्डू राम से पांच हजार रुपये लिया था. गुड्डू राम अपने पैसे मांग रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था. उसी विवाद को लेकर गुड्डू राम ने तीन मई की रात अपने गांव से लौटते समय दोस्त रंजन राम के साथ मिलकर छपरापुर गांव के समीप अर्जुन कुमार की हत्या कर दी. दोनों दोस्तों द्वारा पहले अर्जुन कुमार के साथ मारपीट किये. उसके बाद गुप्तांग दबाकर अर्जुन कुमार की जान ले ली और शव छपरापुर गांव स्थित आहर से फेंक दिया. दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इधर, कृष्णा राम की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि तीन मई की शाम उनका दामाद गुड्डू राम और उसके दोस्त रंजन राम अर्जुन को लेकर सहयोगी टोला गांव गये थे. चार मई की रात करीब एक बजे उनका दामाद गुड्डू राम अपनी तीन साल की बेटी को लेकर बनौली गांव आ गया. सुबह वे जगे, तो देखे कि दामाद घर आ गये हैं, लेकिन अर्जुन नहीं आया है. उन्होंने दामाद के शरीर और कपड़े पर खून का धब्बा देखा. उसके बाद उन्होंने गुड्डू राम से पूछताछ की, तो कुछ नहीं बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel