कृषि बिजली कनेक्शन के लिए प्रखंडों व पंचायतों में लगे रहा कैंप

किसानों की सुविधा के लिए 28 फरवरी तक चलाया जायेगा कैंप

By DEVENDRA DUBEY | February 10, 2026 6:49 PM

आरा.

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा किसानों की सुविधा को लेकर कृषि बिजली कनेक्शन के लिए प्रखंडों एवं पंचायतों में कैंप लगाया जा रहा है. कैंप के माध्यम से इच्छुक किसानों को बिजली कनेक्शन दिया जायेगा. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो कैंप में ही बिजली कनेक्शन के लिए स्वीकृति दी जायेगी. जबकि निर्धारित कागजातों में से कम होने पर बिजली कार्यालय में पूरी कागज देने पर कृषि बिजली कनेक्शन दिया जायेगा.

9 फरवरी से चल रहा है कैंप :

किसने की सुविधा को लेकर कृषि बिजली कनेक्शन देने केलिए 9 फरवरी से कैंप की शुरुआत की गयी है. इसे 28 फरवरी तक चलाया जायेगा, ताकि हर इच्छुक किसान को यह कनेक्शन दिया जा सके. इसके लिए तिथि वार स्थान का नाम भी निर्धारित कर दिया गया है. उस तिथि पर ही संबंधित स्थान पर कैंप लगाया जायेगा.